Amazon Best Discount Deals

केंद्र ने केरल की बाढ़ को गंभीर आपदा घोषित किया; 12 दिन में 216 मौतें, 10 लाख लोग शिविरों में | Kerala rain and flood news

केंद्र ने केरल की बाढ़ को गंभीर आपदा घोषित किया; 12 दिन में 216 मौतें, 10 लाख लोग शिविरों में

Kerala 
          केरल की बाढ़ को केंद्र सरकार ने सोमवार को गंभीर आपदा घोषित कर दिया। 8 अगस्त से अब तक यहां बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के चलते 216 लोगों की मौत हो गई। मई से अब तक करीब 400 से ज्यादा लोगों ने जान गंवाई। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों में बारिश की तीव्रता कम होगी। अब राज्य और केंद्र सरकार के लिए सबसे बड़ी चुनौती राहत और पुनर्वास है। अभी राज्यभर में 5645 राहत शिविर बनाए गए, जिनमें 7.24 लाख लोग हैं। भारतीय सेनाओं ने 30 हजार लोगों को बचाया और 3500 लोगों को मेडिकल सहायता पहुंचाई।
          केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन ने सोमवार को कहा कि 90% रेस्क्यू पूरा हो गया है। दस लाख लोगों को शिविरों में पहुंचा दिया गया है। उधर, कोच्चि के आईएनएस गरुड़ नेवल एयर स्टेशन पर सोमवार को पैसेंजर फ्लाइट उतारी गई। बेंगलुरु से कोच्चि फ्लाइट में 71 यात्री सवार थे। एजेंसी के मुताबिक, इंडिगो एयरलाइन भी एयरबेस से एटीआर फ्लाइट ऑपरेशन शुरू करने पर विचार कर रही है। 14 अगस्त को पेरियार नदी में आई बाढ़ का पानी कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट के परिसर में भर जाने की वजह से इसे 26 अगस्त तक बंद करने का फैसला किया गया था। चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा ने सोमवार को बताया कि सुप्रीम कोर्ट के जज भी केरल बाढ़ राहत कोष में सहयोग देंगे।
         केंद्रीय मंत्री ने कहा- हमें इलेक्ट्रीशियन, प्लम्बर की जरूरत:  केंद्रीय मंत्री केजे अल्फोंस ने सोमवार को कहा कि केरल के ज्यादातर इलाकों में बिजली नहीं है। बिजली आपूर्ति को नियमित करने के लिए हजारों इलेक्ट्रीशियन, प्लम्बर, कारपेंटर की जरूरत है। हमें कपड़ों और खाने की आवश्यकता नहीं है। राज्य के 14 में से 11 जिले बारिश और बाढ़ से प्रभावित हैं, लेकिन सबसे ज्यादा असर अलाप्पुझा, एर्नाकुलम और त्रिशूर में देखा गया।
केरल में 92 इंच बारिश: केरल में इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून ( जून 1 से अगस्त 19) के दौरान बहुत ज्यादा बारिश हुई। न्यूज एजेंसी ने मौसम विभाग के हवाले से बताया कि राज्य में सामान्य मानसून के तहत 1649 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस बार 2346.6 मिमी यानी 92 इंच बारिश हो चुकी है। कोच्चि में एक घर की छत से नौसेना के कमांडर विजय वर्मा ने हेलिकॉप्टर के जरिए दो महिलाओं को एयरलिफ्ट किया था। स्थानीय लोगों ने इस घर की छत पर 'थैंक्स' लिखकर नेवी का शुक्रिया अदा किया है।
           अभी भी हजारों की तादाद में लोग फंसे: चेंगन्नूर, पांडलम, तिरुवल्ला और पथानामथिट्टा जिलों में ऐसे कई इलाके हैं, जहां अभी भी हजारों लोग फंसे हैं। इनके पास भोजन और पानी तक नहीं है। मछुआरों के एक ग्रुप ने अधिकारियों के बीच समन्वय की कमी होने की शिकायत की। इन्होंने न्यूज एजेंसी को बताया कि "हमने कई लोगों को बचाया, लेकिन अब हम जहां से अपनी नाव से आए थे, वहां लौटने में हमारी मदद करने के लिए कोई नहीं है। अभी भी हजारों की संख्या में लोग फंसे हैं।"
          यूएई के कारोबारियों ने दी 12.5 करोड़ की मदद: केरल की मदद के लिए दुनिया भर से लोग सामने आ रहे हैं। संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय मूल के कारोबारियों ने केरल को 12.5 करोड़ रुपए देने की घोषणा की। भारतीय मूल के कारोबारी एमए यूसुफ अली ने 5 करोड़, फातिमा हेल्थकेयर ग्रुप के चेयरमैन केपी हुसैन ने 5 करोड़ और अरबपति बीआर शेट्टी ने 2 करोड़ रुपए की मदद भेजने की बात कही। इनके अलावा, और भी कारोबारी 50 लाख की सहायता देने के लिए आगे आए हैं। इससे पहले रविवार को पोप फ्रांसिस ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से केरल की मदद करने की अपील की थी। वेटिकन न्यूज के मुताबिक, पोप फ्रांसिस ने सेंट पीटर्स स्क्वायर पर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रार्थना भी की। वहीं, यूएई ने शनिवार को केरल को 5 लाख मिलियन डॉलर (करीब 34 करोड़) की मदद का ऐलान किया था।
          केरल को अब तक 20 हजार करोड़ का नुकसान: मुख्यमंत्री पी विजयन ने रविवार को बताया कि केरल को बाढ़ से 20 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। राज्य में करीब 40,000 एकड़ में फसलें नष्ट हो चुकी हैं।
1) 5,645 राहत शिविर बनाए गए हैं।
2) राज्य के 134 ब्रिज और 96 हजार किमी लंबी रोड पूरी तरह बर्बाद हुईं।
3) करीब 1000 मकान पूरी तरह और 26,000 मकान आंशिक रूप से टूटे।
4) सेना की 16, नौसेना की 28 और एनडीआरएफ की 58 टीम राहत-बचाव कार्य में जुटीं।
5) लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाने और खाने के अलावा राहत सामग्री के वितरण के लिए 67 हेलिकॉप्टर, 24 एयरक्राफ्ट और 548 मोटरबोट्स को तैनात किया गया है।
6) सेना इसरो के ओशियन सेट-2, कार्टोसेट-2 समेत पांच सैटेलाइट से मिलने वाली रियल टाइम तस्वीरों की मदद ले रही है।
           आप भी केरल के लोगों को donate करना चाहते हो तो कर सकते हो वीडियो देखे 👇👇
        👇  Kerala Goverment donate link👇
     https://donation.cmdrf.kerala.gov.in
          पांच राज्यों में भारी से भारी बारिश का अनुमान: मौसम विभाग ने सोमवार को बताया कि ओडिशा, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड और तेलंगाना के कुछ इलाकों में भारी से भारी हो सकती है। इसके अलावा, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तरप्रदेश, पूर्वी राजस्थान, ईस्ट मध्यप्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय और उत्तर कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है
Previous
Next Post »

Thank you for comment ConversionConversion EmoticonEmoticon