Amazon Best Discount Deals

सावधान! इंडिया में एक्टिव हुआ ये जानलेवा वायरस, हेल्थ डिपार्टमेंट ने जारी किया अलर्ट | nipah virus dengers in kerala India

सावधान | इंडिया में एक्टिव हुआ ये जानलेवा वायरस, हेल्थ डिपार्टमेंट ने जारी किया अलर्ट

                Nipah virus in Kerala
         केरल के कोझीकोड में निपाह वायरस से 16 लोगों की मौत हो गई है। कई लोगों पर इसका खतरा अब भी बना हुआ है, इलाज जारी है। सरकारी हेल्थ डिपार्टमेंट ने इस खतरनाक वायरस को लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया है। अभी यह वायरस केरल में फैला हुआ है। इसके बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। बता दें इससे पहले भी 2001 और 2007 में पश्चिम बंगाल में इस वायरस ने अटैक किया था। इस दौरान 50 लोगों की मौत हुई थी।
                           । वीडियो देखे ।
             
         बॉम्बे हॉस्पिटल के जनरल फिजिशियन डॉ. मनीष जैन का कहना है कि जानवरों से इंसान में फैलने वाला यह वायरस इतना खतरनाक है कि इससे कुछ ही दिनों में व्यक्ति की मौत तक हो सकती है। जब यह वायरस बॉडी में जाता है तो बॉडी पर इसके कुछ संकेत नजर आने लगते हैं। अगर सही समय पर इन संकेतों को पहचानकर ट्रीटमेंट ले लिया जाए तो व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है।साथ ही जिस क्षेत्र में इस वायरस का खतरा है वहां के लोग कुछ सावधानियां बरतें तो इस बीमारी से बचा जा सकता है।
loading...
         सबसे पहले इस वायरस की जानकारी करीब 20 साल पहले 1998 में मलेशिया के काम्पुंग सुंगेई निपा में मिली थी। बाद में इस जगह के नाम पर ही इस वायरस को वहां के डॉक्टरों ने निपा नाम दे दिया। मेडिकल टर्म में NiV कहा जाता है। मलेशिया में सुअरों में भी यह वायरस पाया गया था।
           
Previous
Next Post »

Thank you for comment ConversionConversion EmoticonEmoticon